पीडीयू समाचार
मथुरा। ब्रज प्रांत संगठन मंत्री उमाकांत के निर्देशानुसार हिंदू जागरण मंच ने रोहतास राघव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राघव पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोवर्धन, बरसाना, हरिगढ़ जैसे जिले में प्रचारक के तौर पर सेवा कर चुके हैं। अब मथुरा में हिंदू जागरण मंच से जिलाध्यक्ष रहकर कार्य करेंगे। गौरव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, दीनू ठाकुर, रविन्द्र भारत एवं राकेश शर्मा आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया ।






