पीडीयू समाचार
मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
के.डी.सी कॉलेज ऑफ फार्मेसी ओल, बरारी रोड मथुरा में बड़े ही धूमधाम से फार्मासिस्ट डे (फार्मेसी फेस्ट) मनाया गया, है इस अवसर पर फार्मेसी विभाग से स्नातक तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर पोस्टर व मॉडलों को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताएं कराई गई, जिस में वॉलीबॉल, पोस्टर प्रेजेंटेशन, शतरंज,कैरमबोर्ड, इत्यादि संपन्न करायी गई। साथ ही फार्मेसिस्ट द्वारा शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें सभी विद्यार्थियों ने समाज और देश को रोगमुक्त करने और स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में “मिशन मोदी- पीएम अगेन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम गोपाल काका तथा अयोध्या से डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्री अनिल चौधरी द्वारा मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। और साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतविधियों को जारी रखने का वायदा भी किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और शिक्षकाओं तथा अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रह।






