गोवर्धन।मथुरा के नवागत मुख्य विकास अधिकारी आईएएस मनीष मीणा का स्वागत करते सेवायत पवन कौशिक एडवोकेट 

– नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने की गिरिराज पूजा

– जिले में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराना ही पहला लक्ष्य : सीडीओ

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

गोवर्धन। जनपद के नावागत मुख्य विकास अधिकारी आईएएस मनीष मीणा ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर मनोती मांगी। उनको पूजा अर्चना सेवायत पवन कौशिक एड. ने कराई। उनका स्वागत दुपट्टा एवं प्रसाद देकर किया गया। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले आम व्यक्ति लिए पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि कुछ खामियों के कारण लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है, उन खामियों को दूर करना होगा। इसके लिए सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। बताते चलें कि आईएएस मनीष मीणा राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले है। 2019 के आईएएस मीणा ने अपना प्रशिक्षण काल कई पदों पर रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूरा किया है। रामपुर में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे हैं। इस अवसर पर सेवाधिकारी मथुरा दास कौशिक लाला पंडित, हरीशंकर कौशिक, कन्हैया शर्मा आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*