मथुरा।एसडीओ फरह नवनीत सिंह की सह पर लाइनमैन कर रहे उपभोक्ताओं से अवैध धन उगाई

 हर महीने दो से तीन हजार रूपये लेते युद्धवीर व महावीर लाइनमेंन

रुपए ना देने पर कनेक्शन काटने व फर्जी बिजली चोरी मुकदमा मे जेल भेजने की देते हैं धमकी

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा( फरह )= जहा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास का नारा लगा रहे हैं और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का बार-बार दावा कर रहे हैं भाई उनके दावो को झूठा साबित करने में कुछ कर्मचारी पीछे नहीं रह रहे. ऐसा ही मामला मथुरा जिले के फरह बिजली घर पर देखने को मिला है फरह ब्लॉक के बिजलीघर ओल फीडर पर खुले आम बिजली उपभोक्ताओं से अबैध धन उगाही का कार्य चल रहा है उपभोक्ताओं की रातों की नींद चैन उड़े हुए हैं कब किसके खिलाफ झूठी एफआईआर होकर मुकदमा दर्ज हो जाए दरअसल मामला यह है कि फरह क्षेत्र में एसडीओ नवनीत सिंह ऊर्जा बिभाग मे तैनात हैं और ओल फीडर पर युद्धवीर व महावीर नाम के दो लाइनमैन हैं जो के एसडीओ नवनीत सिंह की सह पर बिजली उपभोक्ताओं से खुलेआम दो से तीन हजार की महीना दारी वसूल करते हैं आटा चक्की साइबर कैफे परचून की दुकान मोबाइल की दुकान स्पेलर पैथलोजी अन्य किसी की दुकान हो अगर युद्धवीर व महावीर को हर महीने 2.3. हजार रुपए नहीं दिए तो आते ही उनकी फर्जी वीडियो बनाते हैं और एसडीओ नवनीत सिंह को बुलाकर कनेक्शन कटवा देते हैं व उनकी फर्जी f.i.r. थाने में दर्ज करा देते हैं। उपभोक्ता ओमप्रकाश तेवतिया का कहना है कि मैं अपनी साइबर कैफे की दुकान चला रहा हूं और मुझसे युद्धवीर व महावीर हर महीने ₹3000 लेकर जाते हैं और कभी रुपए देने में देर हो जाए तो कनेक्शन काटने व बिजली चोरी की f.i.r. में फंसाने की धमकी देते हैं मैन इनकी शिकायत एसडीओ फरह नवनीत से कर चुका हूं नवनीत ने मुझसे कहा कि तुम टाइम से पैसे देते रहो तुम्हें दिक्कत नहीं आएगी.उपभोक्ता साहिल यादव गांव चौकी पुरा जो कि ओल कस्बे में पैथोलॉजी चलाते हैं उनका कहना है कि मेरी दुकान पर एसडीओ नवनीत जेई व लाइनमेंन युद्धवीर महावीर आते हैं और हर बार जबरदस्ती से मुझ ₹5000 प्रति महीने लेकर जाते हैं वहीं उपभोक्ता मुकेश.संजू.नरपत राकेश.छोटू. अभय पाल धर्मवीर बंटी. बोला.वीरेंद्र. सुरेश परिहार जाकिर.विष्णु. भूरा. गौतम साकिर. गबरु. योगेश शर्मा. पवन मुद्गल.बिसम्बर.बिंदु धीरज. निवासी ओल का कहना है कि हम एसडीओ जेई व दोनों लाइनमैन युद्धवीर महावीर की लिखित शिकायत एमडी व चीफ ऊर्जा मंत्री तक कर चुके हैं पर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। हम एसडीओ के द्वारा किए गए कृत्यो से बहुत परेशान हैं हमारी कमाई नहीं हो रही उससे ज्यादा हम इनको हर महीने महीना दारी देकर परेशान हैं हमारे बच्चे खाना खाने के लिए भी मोहताज हो जाते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*