फरह।धाम वासियों ने हवन कर मनाया जन्मदिवस

PDU समाचार

फरह। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, महामनीषी एवं राष्ट्रऋषि पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल धाम स्थित जन्मस्थली राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पवित्र वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर मनाया। हवन आचार्य विपिन विहारी जी आर्य के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर निदेशक सोनपाल सिंह, अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल, महेश गोयल पूर्व विधायक खैरागढ़, कमल कौशिक, नरेंद्र पाठक, ठा०महीपाल सिंह, हरिशंकर पाठक, विजय पाठक, राजेन्द्र प्रसाद आदि मुख्य रूप से हवन में उपस्थित रहे और मानव एवं विश्वकल्याण के लिए पवित्र अग्नि में आहुतियां दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*