फरह।रंगोली प्रतियोगिता में 300 बालिकाएं हुई शामिल

PDU समाचार

फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 107 में जन्मोत्सव पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के अंतर्गत के अंतर्गत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ पालिकाओं की प्रतियोगिता दीनदयाल धाम स्थित विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी मैत्रीयी गिरि जी महाराज और महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी हेमा सरस्वती जी महाराज कोटा के द्वारा उपस्थित बहनों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप के विधायक राजेश चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पविता सिंह और रूबी शाक्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर मोनिका सिंह सिकरवार, मात्र सेवा मंडल की बीना पाठक, रीना सिंह, ममता पचौरी, चित्रा गोला, रेखा दिक्षित, डिंपल गुप्ता, रानी परिहार, सुप्रिया, स्मिता, अंजली गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*