मथुरा।बीएसए कॉलेज में हो रही अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने दीया जोरदार धरना प्रदर्शन

भारत माता के नारे लगाने पर भड़के बी.एस.ए. कॉलेज के प्राचार्य, विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया दो घंटे घेराव

देवेंद्र गोस्वामी प्रधान संपादक, सत्य प्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। बीएसए महाविद्यालय में हो रहीं अनियमितताओं एवं छात्रों के साथ हो रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने गए इस दौरान भारत माता की जय का नारा लगाने पर प्राचार्य द्वारा एसका विरोध किया गया जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश भड़क उठा एवं उन्होंने 2 घंटे प्राचार्य का घेराव कर नारेबाज़ी करी।बीएसए कॉलेज इकाई अध्यक्ष निशांत ठाकुर के नेतृत्व में अभाविप का प्रतिनिधि मंडल बीएसए कॉलेज में हो रही अनियमितताओं एवं सीट वृद्धि, प्रवेश के दौरान छात्रों से वसूली जा रही अधिक धनराशि, महाविद्यालय परिसर में छात्रों के मोबाइल फोन पर प्रतिबंध जैसी विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने गया जिसको लेने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए जिसका प्राचार्य द्वारा विरोध किया गया एवं छात्रों को नारे लगाने से रोका। भारत माता की जय का नारा लगाने से रोकने पर छात्रों में आक्रोश व्याप्त हो गया एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने करीब 2 घंटे भारत माता की जय एवं छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति जैसे नारों से प्राचार्य का घेराव कर धरना प्रदर्शन दिया। प्राचार्य द्वारा छात्रों से माफी मांगने एवं ज्ञापन स्वीकार करने के पश्चात ही छात्रों द्वारा धरना रोका गया। विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज ने बताया कि अभाविप सदैव छात्रों के हित के लिए लड़ता रहा है मरता रहा है यदि छात्रों को कोई समस्या आएगी तो विद्यार्थी परिषद सडक पर आकर भी संघर्ष करेगा। उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने छात्रों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिला विस्तारक गौरव यादव ने कहा यदि छात्रों की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में बीएसए कॉलेज में विशाल आंदोलन करेगा जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन स्वयं होगा।इस अवसर पर महानगर विस्तारक निर्दोष यादव,विभाग संयोजक गौरव रावत, प्रांत एस एम प्रमुख विकास शर्मा, जिला सह संयोजक अमन शर्मा, जिला आंदोलन प्रमुख हीरो लाल वर्मा, महानगर सह मंत्री गौरव सैनी, भूपेंद्र, ऋषव बरनवाल, शिवा, सुमित शर्मा, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, हुकम, अंकुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*