मथुरा।होमगार्ड्स विभाग द्वारा विकास खण्ड नौहझील के ग्राम नावली के नावली सरोवर एवं ग्राम परसौली के सरोवर पर आज दिनांक 20 सितंबर को वृक्षारोपण किया गया

सत्यप्रकाश निगम, PDU समाचार

मथुरा। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न अमृत सरोवरों पर होमगार्ड्स विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। विकास खण्ड नौहझील के ग्राम नावली के नावली सरोवर पर 35 वृक्ष लगाये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अशोक चौधरी एवं होमगार्ड विभाग के ए टू डीसी कृष्ण कृपाल सिंह तथा बीईओ राहुल कुमार के साथ साथ होमगार्ड विभाग के लगभग 40 जवानों ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। इसी क्रम मंे विकास खण्ड नौहझील के ग्राम परसौली के सरोवर के किनारे लगभग 30 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र मौजूद रहे एवं ग्राम के अन्य सम्मानित व्यक्तियों के साथ होमगार्ड विभाग के लगभग 30 होमगार्डों ने वृक्षारोपण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*