परिक्रमा मार्ग में प्रशासन ने रोक दिए हैं ईरिक्शा
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- एनजीटी कोर्ट की फटकार के बाद गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में दो दिन तक डीएम और एसएसपी ने स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने के निर्देश दिए। वहीं ई-रिक्शाओं की भरमार को लेकर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने डीग अड्डा से गोवर्धन बस स्टैंड तक नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया। जिसके चलते ई रिक्शा वाले परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन के अंदर ई रिक्शा नहीं दौड़ा पाएंगे। उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट आ पड़ा है इसी को लेकर आज गोवर्धन के सभी ई रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव को ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया एसडीएम गोवर्धन एक समिति बनाकर इसका निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया है देखना होगा आने वाले समय में इन ई रिक्शा चालकों के रोजगार को देखते हुए प्रशासन क्या व्यवस्था करता है और इनकी समस्याओं का निराकरण कैसे करता है वही ई रिक्शा चालकों के साथ आए ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष बॉबी शर्मा ने बताया कि हजारों लोगों की रोजी-रोटी छीन कर एनजीटी यहां कौन सा विकास कर रही है उल्टा इस तीर्थ स्थल का विनाश कर रही है अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो आगे उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।






