परीक्षित कौशिक
मथुरा:- यमुना के बढते हुए जल स्तर दृष्टिगत रखते हुए मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं एस.डीएम माॅट के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौररा किया।

उन्होंने पानी गाॅव, डांगोली, एवं जयसिंहपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्भावित बाढ़ के क्षेत्र में बाढ़ चैकियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ चैकियों के पास चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाय जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बतादें कि ओखला बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने के कारण पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ादी गयी है जिससे यमुना नदी के सीमावर्ता क्षेत्रों में बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ गयी है। उन्होंने नौहझील, मल्लाह, अड्डामीण़ा, आदि क्षेत्रों में जहां पानी से प्रभावित होने की सम्भावना है, वहां ग्रामीणों को मुस्तैद रहने तथा ऊंचे स्थान पर जाने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने पीएसी के जवानों को स्टीमर के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहने के आदेश दिये।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बाढ़ से सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह सतर्क रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्राम वासियों की मदद करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिये कि ग्रामीणों के चारे एवं टीकाकरण की भी व्यवस्था की जाये।






