- चौ अनूप ने बुके भेंट कर पूर्व सांसद का किया स्वागत
-जिलाध्यक्ष रामरस पल ने एक लाख का चेक देकर बढ़ाया मान

—————————————-
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————-
मथुरा | राष्ट्रीय लोकदल का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि किसान मजदूर नेता जयंत चौधरी रहे | कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मजबूती पर संवाद हुए | कार्यक्रम में पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि किसानो और संगठन के निर्भीक सिपाहियों को किसान विरोधी सरकारों का डट कर मुकाबला करना है| कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ के निवास पर सम्पन्न हुआ।
कार्यकर्ता संवाद में मुख्य अतिथि किसान नेता जयंत चौधरी का जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियाँ ने एक लाख रुपए की धनराशि व किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौ चरण सिंह जी की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप सिंह ने पूर्व सांसद जयंत चौधरी को बुके भेंट किया | इस मौके पर रालोद के सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे |






