- -विधायक और अधिकारियों ने की सीएम आगमन और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा
—————————————

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
———————————-
मथुरा | मुख्यमंत्री योगी के मथुरा आगमन व आज 23 अगस्त को होने वाली राधाकृष्ण रूपसज्जा , रंगोली एवं जल साँझी प्रतियोगिता के समन्वय को विधायक पूरन प्रकाश और कारिंदा सिंह , उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा , आगरा कमिश्नर , मथुरा जिलाधिकारी सर्वग्य राम मिश्रा, प्राधिकरण उपाध्यक्ष ,मुख्य विकास अधिकारी रामऩेवास , निदेशक – वृन्दावन शोध संस्थान , पर्यटन अधिकारी आदि ने 23 अगस्त यानी आज होने वाली राधाकृष्ण रूपसज्जा , रंगोली एवं जलसांझी प्रतियोगिता और *मुख्यमंत्री के कार्यक्रम* स्थल रामलीला ग्राउंड मथुरा का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की ।
दूसरी ओर कार्यक्रम संयोजकों ने राधाकृष्ण रूपसज्जा , रंगोली एवं जल साँझी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कहा है कि वे रामलीला ग्राउंड में पर प्रातः 11 बजे तक उपस्थिति दर्ज करा दें |
राधाकृष्ण रूपसज्जा के जोड़ो को सीरियल से मंच पर बैठाया जाएगा । रंगोली के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है।
जल साँझी के लिए वर्तन साथ लेकर वर्तन साथ लेकर आना होगा | वृन्दावन शोध संस्थान से दो बसे प्रातः 10 बजे रामलीला ग्राउंड प्रस्थान करेंगी जो विद्यार्थी बसों से जाना चाहे, वे समय से निर्धारित स्थान पर पहुंचे | तीनो प्रतियोगिताओ के प्रवेश पत्र रामलीला ग्राउंड पर प्रदान किये जायेंगे | प्रतियोगिता स्थल पर लंच पैकिट मिलेंगे, फिर भी विद्यार्थी अपने साथ पानी की बोतल और नाश्ता ला सकते हैं |






