Pdu samachar
—————————–

बलदेब| न्याय पंचायत हयातपुर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशनपुर के मैदान पर किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुदेशक समुंदर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमार, देवेंद्र सिंह, योगेश ,नरेंद्र चौधरी ,खेल अनुदेशकों के द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग की 50 ,100, 200, 400, 600 मीटर की दौड़, लंबी कूद ,कबड्डी ,गोला फेंक, प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। न्याय पंचायत हयातपुर के शिक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, राम प्रकाश, चंद्र हंस सारस्वत ,दरोगा ,दिनेश सिंह ,शैलेंद्र , प्रकाश सिंह ,संजीव गांधार, गौरव ,देवपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश ,महावीर सिंह ,दुर्गेश, नरेंद्र सिंह ,आशा कुमारी ,सुभाष चन्द्र ,कोमल सिंह आदि ने विजयी बच्चों को पुरस्कार वितरण किये। विशिष्ट अतिथि का स्वागत एनपीआरसी सत्य प्रकाश शर्मा ने किया।कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह अनुदेशक द्वारा किया गया।






