परिक्रमा मार्ग में गंदगी व अतिक्रमण मिला तो खैर नहीं

नजीटी के सख्त आदेश के बाद परिक्रमा मार्ग में पहुंचे डीएम व एसएसपी

– परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया

– थाने में बैठकर अधीनस्तों के साथ बैठक की

मथुरा/गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):- जिलाधिकारी व एसएसपी ने मंगलवार की शाम गिरिराज जी की परिक्रमा में पहुंचकर गंदगी व अतिक्रमण व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। डीएम ने अधीनस्तों को सख्त दिशा-निर्देश दिये हैं कि गिरिराज जी की परिक्रमा में गंदगी व अतिक्रमण मिला तो सीधे कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए एसपी देहात, वनविभाग के अधिकारी, डीपीआरओ मिलकर लगातार परिक्रमा में माॅनीटरिंग करेंगे। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने थाने में बैठकर परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। गौरतलब है कि गिरिराज जी की परिक्रमा में गंदगी व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर एनजीटी कोर्ट ने डीएम व एसएसपी को तलब किया। इसके बाद डीएम व एसएसपी शलभ माथुर थाने पहुंचे।

डीएम ने गिरिराज जी की परिक्रमा में दानघाटी मंदिर के सामने बनी दुकानों के पीछे से गंदा पानी आने पर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिये। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में गिरवर निकुंज के समीप  सड़क पर जलभराब होने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सख्त आदेश दिये। आन्यौर में दो बने निर्मार्णों पर कार्यवाही करने को कहा। जगह-जगह गंदगी व अतिक्रमण में ठेल, ढकेल आदि मिलने पर वनविभाग को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वे दो दिन तक स्वयं नजर रखेंगे। इस दौरान एसपी देहात आदित्य शुक्ला, एसडीएम राहुल यादव, सीओ विजय शंकर मिश्र के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
———————————–

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*