सात दिवसीय व्याख्यान माला के पहले दिन एक दर्जन कॉलेजों ने लिया भाग

मुख्य वक्ता प्रो इंदु राव रहे
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
———————————–


मथुरा | वृन्दावन शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय व्याख्यान माला प्रथम दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रासंगिकता विषय के दिव्य एवं भव्य व्याख्यान माला में प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज , हजारीमल सोमाणी नगर निगम इंटर कॉलेज , श्री वृन्दावन विद्या पीठ इंटर कॉलेज , नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज , हनुमानप्रसाद धानुक बालिका विद्यालय , सांदीपनि मुनि बालिका इंटर कॉलेज , कान्हा माखन पब्लिक स्कूल , सरस्वती विद्या मंदिर केशव धाम , सत्यादेवी गर्ग विद्या मंदिर , शांतापद्म तीर्थ विद्यालय , अमरनाथ विष्णुकुमार सुरेका इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने सहभागिता की | व्याख्यान कार्यक्रम के सरंक्षक स्वामी महेशानन्द सरस्वती , अध्यक्ष प्रो महावीर अग्रवाल ( कुलपति – पंतजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ), मुख्य वक्ता डॉ इंदुराव ( सचिव – अंतरार्ष्ट्रीय हिंदी साहित्य सेवा शोध संस्थान गुरुग्राम ) मुख्य अतिथि मेयर डॉ मुकेश आर्य बन्धु , विशिष्ट अतिथि नगर निगम में भाजपा दल के नेता राधाकृष्ण पाठक रहे ।
व्याख्यान माला में मेयर डॉ मुकेश आर्य बन्धु, वृन्दावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ सतीश चंद्र दीक्षित एवं राधाकृष्ण पाठक ने डॉ देव प्रकाश को उनके शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में उदयन शर्मा , रजत शुक्ला , राजेश शर्मा , डॉ शिव अधार सिंह यादव , अरुण कुमार सिंह , डॉ सोमकान्त त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*