हवन-यज्य के वैदिक विधि विधान के साथ धन्वंतरि कॉलेज में की गई नए सत्र की शुरुआत

वेदों के मंत्रोच्चारण से गुजायमान हुआ कॉलेज परिसर
—————————————
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
———————————–


फरह | कस्बा स्थित धन्वंतरि एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में स्नातक कक्षाओं की शुरुआत वैदिक हवन यज्य के साथ हुई | वृंदावन से पहुंचे पुरोहित पंडित श्यामल ने श्लोकों के साथ हवन यज्य संपन्न कराया | दो घंटे तक वैदिक रीति रिवाज से यग्य का कार्यक्रम चला| अध्यापकों के साथ छात्र छात्राओं ने भी हवन कुंड में आहुतियां दीं | हवन के यजमान कॉलेज सचिव प्रियंक सारस्वत रहे | श्लोकों और मंत्रोच्चारण से परिसर गुजायमान हो गया | इस मौके कॉलेज स्टाफ भी मौजूद रहा|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*