श्री कृष्ण जन्म पर होगी 7 दिन की व्याख्यान माला

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————


मथुरा | श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर वृन्दावन शोध संस्थान , वृन्दावन के तत्वावधान में 20 से 26 अगस्त तक सात दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है, इसमे प्रत्येक इंटर कॉलेज के 20-20 छात्र भाग लेंगे | व्याख्यान माला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रासंगिकता विषय पर कार्यक्रम होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा 19 अगस्त 2019 को आदेश जारी कर वृन्दावन नगर के यूपी बोर्ड एवं CBSE बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो से अपने कॉलेजो से 20 – 20 विद्यार्थियों को आज समारोह में उपस्थिति कराने को कहा गया है|
इसके तहत श्रीकृष्ण जन्म- परम्परा और विस्तार के अंतर्गत वृन्दावन शोध संस्थान संग्रह की दुर्लभ पांडुलिपि / अभिलेखों तथा अन्य विविध सन्दर्भो पर आधारित सात दिवसीय प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है| जनपद के समस्त कॉलेजो के प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया गया है कि प्रदर्शनी को अपने कॉलेजो के विद्यार्थियों को अवलोकित कराएं । प्रथम दिन अध्यक्षता प्रो महावीर अग्रवाल ( कुलपति – पंतजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ), मुख्य आतिथ्य अनुपमा कुमार ( कमिश्नर – फरीदाबाद )और वक्ता डॉ इंदुराव( सचिव – अंतरार्ष्ट्रीय हिंदी साहित्य सेवा शोध संस्थान गुरुग्राम ) का सानिध्य मिलेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*