राजकीय महाविद्यालय, माँट, मथुरा में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन

हरेकृष्ण गोयल

मांट। राजकीय महाविद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ प्राचार्य डाॅ. मीनाक्षी वाजपेयी द्वारा ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड के साथ किया गया। सांस्कृतिक परिषद् की संयोजक डाॅ. प्रिया मित्तल ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ.  द्वारा ज़ारी संदेश पढ़ा।

कार्यक्रम में डाॅ. दीन दयाल तथा रोवर्स-रेंजर्स इकाई के संयोजक डाॅ. जीत सिंह, डाॅ. सविता गौतम, डाॅ. राजेश कुमार एवं डाॅ. प्रिया मित्तल,डॉ. सुरेन्द्र सिंह डाॅ. धर्मवीर सिंह, डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. विक्रान्त सिंह, डाॅ. सुमित चन्द्र, डाॅ. नीलम कुरील, डाॅ. चन्द्रशेखर दिवाकर, डाॅ. सत्येन्द्र सिंह, डाॅ. मुक्ता चतुर्वेदी तथा कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

बृज आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबन्धक पदम् सिंह शर्मा द्वारा ध्वाजारोहण किया गया,इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष लखनलाल कुशवाहा,विजेंद्र पाल सिंह,केहरि सिंह,प्रधानाचार्य सुजय शर्मा मौजूद रहे। संवलित स्कूल मांट राजा में ग्राम प्रधान राजेश ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी भी मौजूद थे। आर्यावर्त बैंक में प्रबन्धक श्री पांडेय द्वारा ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर में ग्राम प्रधान बबली देवी ने ध्वजारोहण किया,कार्यकम में प्रधानाध्यपिका मीरा अग्रवाल,प्रधान प्रतिनिधि कन्हयालाल आदि मौजूद थे, तहसील में एसडीएम श्याम अवध चौहान ने ध्वजारोहण किया और वन विभाग के रेंजर एमवी सिंह के साथ तहसील परिसर में पौधरोपण किया।गांव हरनोल में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*