सरकारी स्कूलों में न तो शिक्षक पहुंच रहे,न ही बच्चे एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

अंशुल गोयल
अनदेखी

 

8 स्कूलों में 19 शिक्षक मिले गैर हाजिर

छात्र उपस्थिति मात्र 27 फीसदी

मांट। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हैं,तो बच्चे भी स्कूल नहीं का रहे।शिक्षा का स्तर एकदम गिरता जा रहा है।

डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने वुधवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मावली का निरीक्षण किया,यहां सहायक अध्यापक अर्चना व हरिशंकर गैर हाजिर मिले।पूर्व माध्यमिक विद्यालय मावली में सहायक अध्यापक सतीश कुमार गैर हाजिर थे,तो संवलित विद्यालय नगला भूड़ा में सहायक अध्यापिका प्रतिभा पाल व शिक्षा मित्र देवेन्द्र गैर हाजिर मिलीं,डांगोली संवलित विद्यालय में सहायक अध्यापक अशोक सैनी,कृष्ण मुरारी,श्रीमती मखी सिंह,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभु शर्मा व शिक्षा मित्र सुनीता गैर हाजिर मिले।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अंजना बत्रा,मनीषा व्यास,लेखाकार विनोद कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेन्द्र गैर हाजिर मिले, प्राथमिक विद्यालय छाँहरी में लोकेश शर्मा,संवलित विद्यालय बिजौली में सहायक अध्यापक प्रीतम अग्रवाल,गुलुफ्सा व डीएल्डी प्रशिक्षु घमेन्द्र व धर्मेंद्र गैर हाजिर मिले

मात्र 27 फीसदी मिली छात्र संख्या

श्री उपाध्याय को किसी भी विद्यालय में छात्र संख्या संतोषजनक नहीं मिली सबसे दयनीय हालात प्राथमिक विद्यालय मावली में मिले यहां 90 छात्रों के सापेक्ष मात्र 3 छात्र मिले, जूनियर स्कूल मावली में 48 में से मात्र 7,संवलित विद्यालय नगला भूड़ा में 116 में से 20,संवलित विद्यालय डांगोली में 206 में से मात्र 35,नगला सुदामा में 72 में से 13,कस्तूरबा में 83 के सापेक्ष 31,छाँहरी प्राथमिक में 96 में से 40,बिजौली में 223 में से 94 छात्र छात्राएं मौजूद मिले।

पढ़ाई का स्तर मिला ज़ीरो

श्री उपाध्याय ने बताया कि निरीक्षण किये जाने वाले एक भी स्कूल में पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिला मावली में छात्र 5 का पहाड़ा नहीं सुना सके तो छाहरि  अंग्रजी की क्लास में 7 वीं व 8वीं के छात्र नॉलेज व कॉलेज की स्पेलिंग नहीं लिख सके,बिजौली में किसी छात्र को नहीं मालूम था कि 26 जनवरी को क्या हुआ था।

 

डीएम को भेजेंगे रिपोर्ट

डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने निरीक्षण के बाद बताया कि वह अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*