मथुरा में होगी इस बार भव्य जन्माष्टमी, सीएम होंगे मौजूद

स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए पर्यटन विभाग कराएगा 23 अगस्त को लाखों रुपये की कई प्रतियोगिताएं
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
—————————————


मथुरा | इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को राज्य सरकार ने भव्य रूप से मनाए जाने का फैसला किया है | प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ख़ुद उस दिन मथुरा में होंगे | पर्यटन विभाग के सौजन्य से उस दीं रंगोली, चित्र कला और जल साँझी, कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा | जनपद के समस्त स्कूल, कॉलेजों के स्टूडेंट्स इसमें प्रतिभाग करेंगे| डीआईओएस किरण पाल ने जिले के सभी इंटर कॉलेज को पत्रक जारी कर सूचना दी है | प्रत्येक प्रतियोगिता में विजेताओं को अलग अलग पुरस्कार रखे गए हैं | राधाकृष्ण रूपसज्जा प्रतियोगिता में कुल सात पुरस्कार होंगे | इनमें
प्रथम पुरस्कार 51000 रुपये,
*द्वितीय पुरस्कार* 31000 रुपये, तृतीय पुरस्कार(5) 21000 रुपये के होंगे |
राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में 50 राधाकृष्ण जुगल स्वरूपो को *प्रोत्साहन पुरस्कार* 2100-2100 रुपये के माध्यम से प्रत्येक जोड़े को प्रदान किये जायेंगे । एक प्रतिभागी एक ही प्रतियोगिता में सहभागी रहेगा । प्रतियोगिता का आयोजन *संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश* द्वारा *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में वृन्दावन शोध संस्थान के तत्वावधान में* 23 अगस्त 2019 को प्रातः 11 बजे रामलीला मैदान , मथुरा में होगा 40 अंको की प्रतियोगिता होगी जिसमें 10-10 अंक राधा व कृष्ण की वेशभूषा पर , 10 अंक दोनों के मेकअप पर तथा 10 अंक समवेत रूप में स्वरूप के आधार पर दिये जायेंगे ।
अतः जनपद के समस्त 06 से 12 तक के स्कूलों / कॉलेजो के छात्र छात्राएं 18 अगस्त यानी आज निर्धारित प्रपत्र पर अपना आवेदन वृन्दावन शोध संस्थान वृन्दावन में जमा करें ।
पुरस्कार की धनराशि *चेक अथवा आर टी जी एस* के माध्यम से प्रदान की जाएगी |
रंगोली प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार पांच पुरस्कार होंगे|
*प्रथम पुरस्कार* 10000 रुपये,
द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये,
*तृतीय पुरस्कार*(3) 3000 रुपये का होगा |
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 50 अन्य प्रतिभागीयों को सांत्वना पुरस्कार के 1050 रुपये प्रदान किये जायेंगे ।
रंगोली प्रतियोगिता कुल 30 अंक की होगी | जल साँझी प्रतियोगिता में भी कुल पुरस्कार पांच पुरस्कार होंगे |
*प्रथम 15000 रुपये*,
द्वितीय 10000 रुपये,
तृतीय पुरस्कार (तीन) 5000 रुपये के होंगे| *50 अन्य प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार* के रूप में *1050 रुपये* प्रदान किये जायेंगे ।
यह प्रतियोगिता कुल 30 अंक की होगी । जिसमे 10 अंक आकार पर , 10 अंक रंग सयोजन पर तथा 10 अंक प्रस्तुतिकरण पर प्रदान होंगे। इच्छुक प्रतिभागी आज अपना वृंदावन शोध संस्थान में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं | कार्यक्रम में सीएम के रहने की भी संभावना जताई जा रही है | बताया कि सभी प्रतियोगिताएं 23 अगस्त को ही संपन्न होंगी |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*