– घूमर की प्रस्तुति रही सराहनीय
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————–
https://youtu.be/esat_gfqBkQ
मथुरा | सामाजिक संगठन डिजायर टू सकसीड ने अपना द्वितीय स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होटल गणपति पैलेस कंकाली मथुरा में मनाया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश रहे | कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ|

इसके बाद विविध कार्यक्रमों का दौर चला | रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने अतिथियों का दिल जीत लिया। सबसे पहले स्वागत गीत की प्रस्तुति से अंशिका तिवारी ने सभी का दिल जीता। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने संस्था की प्रशंसा की | उन्होने कहा कि शिक्षा से वंचित समाज के पिछड़े लोगों को निशुल्क शिक्षा देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्होंने पूरी टीम को दी बधाई l कार्यक्रम में आचार्य विष्णु भारद्वाज ने संस्था को आगे बढ़ने की सीख दी। उद्योगपति समाजसेवी गजेंद्र शर्मा ने कहां हर व्यक्ति को अपने समय और पैसे से समाज की भलाई करनी चाहिए, जिससे समाज को नई दिशा दी जा सके और जो लोग समाज से अलग हैं, उनके लिए भी कुछ किया जा सके l कार्यक्रम में राधा कृष्ण के नृत्य ने सभी का दिल मोह लिया। इसके बाद राधा कृष्ण की आरती में सभी ने सहभागिता निभाई और कार्यक्रम के अंत में ऐसे लोगों को पुरस्कृत किया गया, जो समाज के कल्याण में रत हैं साथ ही पाठशाला के गरीब बच्चे भी सम्मानित हुए जो संस्था की मदद से पढ़ रहे हैं | कार्यक्रम के अंत में संस्थापक आकाश राघव ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं संस्था की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कई संस्थाओं को सम्मानित किया गया| ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित को भी यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक के लिए सम्मानित किया गया | हेल्पिंग हैंड अंकिता को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में आशुतोष तिवारी को बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवार्ड दिया गया l सम्मानित संस्थाओं में खैरे बाबा समाज सेवी संस्था नारी शक्ति की उड़ान कुमारी नीतू यादव , राधारानी रोटी कपड़ा बैंक संजय पंडित, स्ट्रीट स्कूल सतीश शर्मा मिशन पॉसिबल मथुरा, राहुल सक्सेना मथुरा, नवनिर्माण राजीव शर्मा ,ब्रज कल्याण सेवा ट्रस्ट, नारी शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एनिमल वेलफेयर सोसायटी, भारत सेवा न्यास, मानवेंद्र पांडव और भी कई संस्थाएं शामिल रहीं |
इस मौके पर गयापवन वर्मा (फाउंडर मेम्बर), आशुतोष तिवारी (कोषाध्यक्ष), त्रिलोकी गोयल (डायरेक्टर-मिशन सोच), उदित शर्मा (डायरेक्टर-अपनी पाठशाला), गोपाल, ऋषि, नकुल, आयुष, देव, देवेन्द्र, दीक्षान्त सिंह , चेतन चाहर, मुस्कान, चंद्रशेखर सिंह, नितेश, हरीश, सुमित बंसल आदि उपस्थित रहे।






