वाहन किसी का, किसी और को भेज दिया आगरा पुलिस ने चालान

500 रुपये की दर्शाई शमन राशि, पीड़ित ने की शिकायत
Pdu samachar


—————————————
मथुरा | आगरा ट्रेफिक पुलिस किस कदर अपने टारगेट पूरा करने में लगी है, इसकी एक बानगी देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है¦
आगरा के विकास राय फरह स्थित सचदेवा इंजीनि‍यरिंग कॉलेज में डीन है | up 80 ek, 9937 नंबर की एक्टिवा इनकी पत्नी अंजू राय के नाम पर है | बीते दिन आगरा पुलिस का ई-चालान जब इनको मिला तो ये स्तब्ध रह गए| इनका कहना है कि चालान में जो वाहन दर्शा रखा है, वह बाइक है | जबकि उनके पास स्कूटी है | फिर 5 अगस्त का चालान दर्शा रहे हैं, उस दिन वे खुद शहर से बाहर थे| स्कूटी घर खड़ी थी | इसके अलावा किस जगह चालान काटा गया, उसका भी कहीं उल्लेख नहीं किया गया है | उनका आरोप है कि आगरा में ट्रेफिक पुलिस का वसूली कार्यक्रम चल रहा है | गलत तरीके से चालान लोगों के पास भेजे जा रहे हैं| उन्होने एसएसपी को भी शिकायत की है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*