-प्रसाद खिलाने के बहाने युवक ले गया खिंच कर
Pdu samachar

—————————————-
मथुरा | थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर में परचून की दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय बालिका को एक युवक रास्ते में से प्रसाद खिलाने के बहाने ले गया और बालिका के साथ रात भर बलात्कार किया| सुबह लड़की डरी सहमी घर पहुंची और अपने साथ हुई वारदात को बताया | पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है |
परिजनों ने बताया कि बालिका परचून की दुकान पर राशन का सामान लेने भेजी थी| रास्ते में मंदिर पर प्रसाद देने के बहाने कुणाल नामक युवक बालिका को खीच ले गया| जब रात में उसका कोई अता पता नहीं लगा तो परिजन चिंतित हो गए| सुबह बालिका सहमी और डरी हुई घर पहुंची तो सभी के होश फाख्ता हो गए | बहर हाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बालिका को मेडिकल जांच के लिए भेजा है |






