FARAH-भारतीय किसान यूनियन ने कराया महुवन टोल फ्री-vidio

https://youtu.be/9kBP-BgutX0

12 अगस्त को यूनियन के नेताओं की नहीं निकलने दी थी बिना टोल के गाड़ी
– एक घंटे पांच मिनट तक वाहन निकले बिल्कुल फ्री
—————————————


फरह|भरतलाल गोयल

PDU समाचार

भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने टोल कर्मचारियों के व्यवहार से आजिज आकर शनिवार को महुवन टोल को फ्री करा दिया | टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की | एक घंटे पांच मिनट तक टोल टैक्स मुक्त रहा | एक घंटे में एक लाख रुपये से ज्यादा राजस्व का नुकसान टोल अधिकारियों ने बताया है|
शनिवार की दोपहर को किसान यूनियन के नेता मथुरा में आयोजित यूनियन के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जा रहे थे | वे जेसे ही टोल पर पहुंचे तो उन्होने अपनी गाड़ियां एक तरफ लगा कर वहीं उतर गए | सभी के हाथों में लाठियां लगी थीं | यूनियन के वरिष्ठ नेता श्याम बाबा के नेतृत्व में 250 कार्यकर्ताओं ने टोल बंद करा दिया | कर्मचारियों को वहां से भगा दिया | इसके बाद वाहन टोल से होकर फ्री गुजरते रहे | इसके यूनियन के नेताओं ने जमकर नारेबाजी की | इसी बीच टोल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी | मौके पर फरह इंस्पेक्टर फूल सिंह, एसएसआई उदयवीर सिंह मय पुलिस बल व रिफाइनरी पुलिस और सीओ रिफाइनरी भी पहुंच गए | आंदोलन कारियों को समझाया | इसके बाद ही शाम पौने चार बजे टोल को व्यवस्थित किया गया | यूनियन के नेताओ का कहना था कि टोल कर्मियों ने 12 अगस्त को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे से अभद्रता की थी | टोल पर किसानों और गरीबों का शोषण किया जा रहा है | टोल के प्रशासनिक अधिकारी मुकेश ने बताया कि दोपहर में किसान यूनियन फिरोजाबाद के 200-250 कार्यकर्ता आए और उन्होंने एक घंटे से ज्यादा समय तक टोल को फ्री करा दिया | इससे टोल को लगभग एक लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगी है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*