– एक दूसरे के राखी बाँध कर लिया रक्षा का संकल्प
Pdu samachar

फरह| कस्बे के स्कूल कॉलेजों में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर राखी दिवस मनाया गया | इस मौके पर छात्राओं ने छात्रों के राखी बाँधी | इस मौके धन्वंतरि कॉलेज में भव्यता के साथ पर्व मनाया गया | सचिव प्रियंक सारस्वत ने कहा कि रक्षा बंधन भाइयों द्वारा बहनो की रक्षा का पर्व है | विश्व बंधुत्व की भावना से हम इस त्योहार की सार्थकता को सिद्ध कर सकते हैं | ऊषा एजुकेशन के वाइस चेयरमेन विपिन अग्रवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार सनातन धर्म का त्योहार है | ये हमको मानावता की रक्षा का भी बोध कराता है | ओल स्थित आरड़ी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट, करनपुर स्थित श्री नबल किशोर डिग्री कॉलेज, महूवन स्थित एमबीएल कॉलेज में भी छात्र छात्राओं ने इस पावन पर्व को शान शोकत से मनाया | एडीफाई कॉलेज, ईशान इंजीनियरिंग कॉलेज में भी इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया |






