भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | 15 अगस्त को अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने झोंपड़ पट्टी के बच्चों के साथ 73 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया|
इस मोके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं |
राष्ट्रीय महामंत्री ह्रदयेश सिंह ने शहीदों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ बच्चों को पढ़ाई और पर्यावरण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया | राष्ट्रीय महासचिव महेश शर्मा ने बच्चों को राष्ट्र गान का महत्व बताया| राष्ट्रीय सचिव डॉ महेंद्र भारद्वाज ने इस मौसम में बीमारीयों से बचने के उपाय बताये | महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट नीरज भारद्वाज ने लड़कीयों को खुद की सुरक्षा के लिए टिप्स दिये और राइट टच व बैड टच का महत्व बताया|
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबलेश मलिक ने महिलायों और लड़कीयों को उनके अधिकार बताये और सभी को स्वाभिमानी बनने के लिये प्रेरित किया l
इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी विक्की अनेजा ने कहा कि हमें हर जरूर मंद लोगों की मदद करने में ख़ुशी मिलती है |
राष्ट्रीय सचिव सुस्मिता भूमिक ने कहा कि हमरा उद्देश्य समाज में नशे की जद में आ रहे छोटे छोटे बच्चो को नशा मुक्ति के लिए प्रेरणा देना हैं | ट्रस्टी विमलेश देवी ने कहा कि हम सभी को एक जुट रह कर एक दूसरे का साथ देना चाहिए| आपस में भाई चारा कायम होगा तो राष्ट्र प्रगति पर होगा | इस मौके पर सभी को मिठाई बांटी गई | कार्यक्रम में धर्मेंद्र चौधरी, ह्रदयेश सिँह, महेश शर्मा, मधू शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर लखन रावत ,राष्ट्रीय सचिव नीलम तेवतिया, राष्ट्रीय सलाहकार बच्चू तेवतिया जीतेन्द्र कुमार, संगीता नेगी,एडवोकेट नीरज भारद्वाज, विमलेश देवी, बेबी देवी, मनीषा देवी, मजलिस खान, लेखराम, नत्थी राम, और बहुत से ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे l






