– वृंदावन में आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग
Pdu samachar

मथुरा| एक शाम, शहीदों के नाम, कार्यक्रम वृंदावन स्थित हनुमान प्रसाद धनुका में आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय आंतकवादी विरोधी संगठन के अध्यक्ष व पंजाब सरकार के पूर्व कैविनेट मंत्री , युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष , जीवित शहीद का दर्जा प्राप्त मनिन्दर सिंह बिट्टा ने अपने ओजस्वी भाषणों से सभी को रोमांचित करते हुए कहा कि भारत माँ के तिरंगे की आन , बान और शान के लिए उन्होंने अनेको बार बम और गोलियों का शिकार होने के बाबजूद बंदेमातरम का नारा उनके जीवन की दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बना है । उन्होंने आह्वान किया कि सभी को अपनी अपनी दिनचर्या में नमस्कार , प्रणाम आदि की जगह वन्देमातरम को अपनाना चाहिए । कहा कि बचपन में अपने दादा जी के साथ सुबह की सैर के लिए जाते समय अमृतसर के जलियांवाला बाग की पवित्र रज को मस्तिष्क पर लगाकर प्रतिज्ञा की कि भारत माँ के तिरंगे की रक्षा के लिए वह अपना सर्वस्व अर्पित कर देंगे और 1983 में तिरंगे को स्वर्णमंदिर में फहराने के कारण उन पर प्रथम बार उग्रवादियों ने बमो से प्राण घातक हमला किया । गौरतलब है कि श्री बिट्टा हमलों के कारण अपने दोनों पैरो को भारत माँ की सेवा में अर्पण कर चुके है ।
हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल रमणरेती वृन्दावन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर DIOS मथुरा कृष्णपाल सिंह , राधा रमण मंदिर के सेवायत एवं कॉलेज के अध्यक्ष पद्मनाभ गोस्वामी , प्रबन्धक बाँके लाल शर्मा , प्रधानाचार्या डॉ अंजू सूद , डॉ पी एल यादव , श्रीमती कबिता सक्सेना एवं भारत स्काउट एवं गाइड मथुरा के जिला अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ देव प्रकाश की राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत समारोह में गरिमामयी उपस्थिति रही ।






