FARAH – कश्मीर का दर्द खत्म हुया तो विरोधियों के होने लगा :भूपेंद्र

फरह में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| कस्बा में भाजपा के प्रभारी मंत्री द्वारा द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा गया | इस मौके पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का एकमेव लक्ष्य सबका साथ और सबका विकास रहा है | उन्होने कहा कि कश्मीर लंबे समय से पीड़ा से ग्रसित था | प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को पीड़ा से मुक्ति दिलाई है तो अब विरोधियों को दर्द होने लगा है | उन्होने कहा कि लोगों को महसूस हो रहा है कि इस सरकार में काम हो रहे हैं | कोरे गाल नहीं बजाए जा रहे हैं | इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक राम बावरी राजेश चौधरी उपस्थित रहे| उन्होने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में सदस्य बनकर भाजपा का सहयोग करें| इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन केके पचौरी, जहीर कुरैशी, मंडल अध्यक्ष लालसिंह, राज दर्शन पचौरी, विष्णु सारस्वत, भगवान सिंह आदि लोगों मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*