FARAH – नामी रसिया गायक के निधन पर दी श्रंद्धाजलि

PDU samachar

फरह। वैरग अखाड़ा अलीगढ़ के रसिया गायक सूरज का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया | उनके निधन से रसिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रसिया गायक सूरज काफी समय से रसिया न केवल गा रहे थे वरन रसियाओं के लेखन में उनकी कलम भी बुलंद ही रही थी | रसियाजगत के पुरोधाओं का मानना है कि उनकी कलम से रस टपकता था | उन्होने फ़िल्म जमुना किनारे जैसी फिल्मों के गीत ही नहीं लिखे वरन उन गीतों को आवाज भी दी | उनके आकस्मिक निधन से रसिया अखाड़े के उस्ताद भी स्तब्ध रह गए हैं। रविवार को उनके निधन पर रसिया अखाड़े के गायक उस्ताद पूरन सिंह राघव,हरवीर सिंह,निरंजन सिंह,विभीषण पंडित,सुरेश गोस्वामी, संजू सेठ,गोपी आदि रसिया गायकों ने भाव भीनी श्रदांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*