MATHURA – एसडीएम ने मंदिर प्रबंधक को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम 

राधाकुंड के श्याम कुंड में शौचालय के गटर का पानी में अंदर जाने के कारण निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राहुल यादव 

– राधाकुंड-श्याम कुंड में गिर रहे गटर के पानी पर नगर पंचायत हुआ सख्त 

– मंदिर प्रबंधक तीन दिन में नगर पंचायत को देंगे जबाब, दोषी पाये जाने पर होगी कार्यवाही 

परीक्षित कौशिक

मथुरा:– कस्बा राधाकुंड के पवित्र राधा कुंड- श्याम कुंड में शौचालय के टैंकर का गंदा पानी जाने के मामले में शनिवार को एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव नेे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग के मदन मोहन जी मंदिर के प्रबंधक को पूर्व में ही नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नोटिश दिया जा चुका है। शनिवार को अधिकारियों के पहुंचने तक दीवार से रिस रहे शौचालय के टैंकर की मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। गौरतलब है कि कस्बा राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में बने राधामदन मोहन जी मंदिर में बने शौचालय के टैंक का गंदा पानी रिसकर सीधे गऊ घाट से होकर कुंड में पहुंच रहा था। इसके बाद लोगों ने विरोध किया और पवित्र कुंड में गंदे पानी के जाने के कारण नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। राधाकुंड-श्याम कुंड के महंत बाबा केशव दास ने स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। कुंड में गंदे टैंक का पानी छोड़े जाने पर ईओ नगर पंचायत राधाकुंड महेन्द्र कुमार ने नोटिश दिया। लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र राधाकुंड-श्याम कुंड में गंदा पानी जाने की सूचना मिलते ही एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव शनिवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने ईओ महेन्द्र कुमार से कार्यवाही के बारे में पूछा तो नोटिश की बात देने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी जानकारी की जिसमें बताया गया कि टैंक के ओवर होेते ही गंदा पानी कुंड में पहुंच रहा है। इस संबंध में एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण कर लिया गया है। संबंधित मंदिर के प्रबंधक नोटिश देकर तीन दिन में जबाव देने को कहा है। टैंक के गंदे पानी को नहीं रूका गया तो नगर पंचायत की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। पवित्र कुंडों में स्वच्छता एवं सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*