– पुलिस ने 24 घंटे में किया उलझी गुत्थी का खुलासा
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | जयगुरुदेव स्थित शंकर पुर कॉलोनी के मासूम योगेश की हत्या का राज पुलिस 24 घंटे के अंदर खोल कर सराहनीय कार्य किया है | हत्या पड़ोसी युवक ने की थी | अंदर ही इसका खुलासा कर दिया है। हत्या से पूर्व मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था और दुष्कर्म के प्रयास दौरान मासूम के चीखने-चिल्लाने पर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ‘| गुरुवार को थाना हाईवे के शंकरपुरी कालोनी में पांच वर्षीय योगेश की हत्या कर शव चरी के खेत में फेंक दिया था | बता दें कि जयगुरूदेव मन्दिर के स्कूल की बाउन्ड्री के पास शंकरपुरी कालोनी के जयप्रकाश के पुत्र योगेश उर्फ कृष्णा का शव मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगो में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने घटना के विरोध में हाईवे जाम कर दिया था| अफवाह फैल रही थी कि कच्छा बनियानधारी गिरोह/बच्चा चोर गिरोह बच्चों को उठाकर हत्या कर रहा है। इस सनसनीखेज घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मौके पर पहुँचकर आक्रोशित लोगों को शान्त किया था |
घटना के सम्बन्ध में वादी जयप्रकाश पुत्र छीतरिया निवासी शंकरपुरी कालोनी थाना हाईवे मथुरा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार मीणा (IPS) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी आलोक दुबे, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम एवं थाना हाईवे पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मासूम की हत्या से राज का पर्दा उठा दिया | सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे के पीछे जाता हुआ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर के साथ टीमों ने घटनास्थल एवं बच्चे के शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो परत खुलती चली गई | बच्चे की हत्या करने वाले योगेश पुत्र मन्नो नि0 शंकरपुरी कालोनी को गोवर्धन चौराहा मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त योगेश ने पूछताछ में बताया कि उसका बच्चे के घर खूब आना जाना था, जिसके कारण बच्चा कृष्णा घुलामिला था। बच्चे को रास्ते में अकेला देखकर उसका वहशीपन जाग्रत हुआ और लालच देकर बच्चे को जयगुरुदेव की दीवार के अन्दर ले गया, जहाँ अप्राकृतिक मैथुन करने का प्रयास किया।
इस दौरान बच्चा चिल्लाने लगा, तो उसकी नाक और मुँह को दबाया। बच्चा कहीं घर जाकर न कह दे। इसलिए उसकी हत्या कर शव दीवार के बाहर फेंक दिया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान यह भी बताया गया कि उसने 2015 में मलखान सिंह के पुत्र हनी के साथ भी कुकर्म किया था और हत्या करने के उद्देश्य से उसे कुएं में फेंक दिया था, जिसकी मृत्यु हो गई थी। अभियुक्त के कब्जे से घटना में पहना नेकर, कच्छा, बनियान बरामद हो गई है तथा अभियुक्त द्वारा पहनी टी-शर्ट को जला गया दिया है।






