MATHURA – गोवर्धन के भगौसा में राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण करते विद्यार्थी 

सब जगह पौधारोपण, हरियाली का संकल्प लिया  

– थाना गोवर्धन में भी किया गया पौधारोपण

– गिरिराज तलहटी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया 

परीक्षित कौशिक

मथुरा:- वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया। गांव अडींग के मंडलीय ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पौधारोपण उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राम गोपाल उर्फ गोपाल अंजान के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अश्वनी कुमार, घनश्याम गौतम, रवी मित्तल, अशोक गोला, पुष्पेंद्र, कृष्ण मणि सूबेदार, प्रधान प्रतिनिधि अमित रावत आदि थे। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक लौकेश भाटी द्वारा यमुना मिशन के सहयोग से पौधारोपण किया गया। भगौसा के राधा रमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी चंद्रगोपाल शर्मा व जगन्नाथ  निर्देशन में विद्यालय पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संदीप कौशिक, पूर्व सभासद राजकुमार शर्मा, सुभाष सिंह , रामेश्वर चैहान , घनश्याम शर्मा , बांके सैनी आदि थे। गांव मुड़सेरस में जिला पंचायत सदस्य ठा. खजान सिंह, प्रधान अनीता सिंह आदि ने पौधारोपण किया। आन्यौर में गांव प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह, पंचायत सचिव लतेश शर्मा के निर्देशन में पौधारोपण किया। जतीपुरा में गांव प्रधान प्रतिनिधि सत्तो ठाकुर के निर्देशन में ग्रामीणों ने पौधारोपण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*