MATHURA-आखिर रंग ले आया माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना

-वेतन बिल और अन्य समस्याओं को लेकर किया गया था अनशन
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | वेतन बिल और एनपीएस को लेकर. माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना रंग ले आया | जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्णपाल सिंह ने समस्याओ के निराकरण का आश्वासन देकर बीते दिन वेतन बिल ऑफिस में बनाने और एनपीएस कटौती के संदर्भ में लिखित आदेश कर दिए | इससे एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यो , शिक्षको एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई | शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया कि उक्त क्रम में बुधवार को लिखित में पत्र निर्गत कर अवगत कराया है कि NPS के संदर्भ में 06 अगस्त को ही लिखित में आदेश जारी कर दिए गए है और सितम्बर 2019 से वेतन बिल डीआईओ एस कार्यालय में ही बनेंगे । अन्य समस्याओ के निराकरण हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है | उनका भी यथा शीघ्र समाधान हो जाएगा।
बताया गया है कि इस संदर्भ में उक्त लिखित आदेश पत्र की प्रति अयोध्या प्रसाद अग्रवाल , डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी , सत्यवीर सिंह एवं डॉ देव प्रकाश आदि शिक्षक नेताओं को भी दी गई ताकि उनको विश्वास में लिया जा सके | बता दें कि जनपद में लम्बे समय से NPS की कटौती के लेखा जोखा हेतु पासबुक का बनाया जाना एव शिक्षको के खाते में NPS की धन राशि का स्थानांतरण और जिला विधालय निरीक्षक कार्यालय में वेतन बिल बनबाने जैसी गम्भीर समस्याएं लम्बे समय से लम्बित चल रही थी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*