MATHURA-समविदम गुरुकुल वृंदावन की छात्राएं बाड़मेर बार्डर पर जाएंगी सैनिकों के राखी बाँधने

– 13 अगस्त को रवाना होंगी वृंदावन से
– पिछले 19 वर्षों से विधालय भेज रहा अपनी छात्राओं को मोनावा बार्डर पर
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | सामविद् गुरुकल की छात्राएं हर वर्ष की भांति इस बार भी 13 अगस्त को मोनावा बार्डर बाड़मेर राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगी और रक्षाबंधन पर वहां सैनिको को रक्षा सूत्र बाँध कर उनको अपने कर्तव्यों का स्मरण भी कराएंगी | माँ साध्वी ऋतम्भरा द्वारा संकल्पित यह राष्ट्र रक्षा सूत्र यात्रा कारगिल युद्ध के पश्चात गत 18 वर्षों से आयोजित हो रही है । मथुरा जनपद के अन्य विद्यालयों का भी प्रतिनिधित्व करते हुए समविद्गुरुकुलम की छात्राएं मोनावा बॉर्डर ( बाड़मेर , राजस्थान ) पर राष्ट्र रक्षा में लगे सीमा सुरक्षाबल और सेना के जवानों एवं अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधेंगी | छात्राओं को महामंडलेश्वर स्वामी परमानन्द गिरि महाराज मार्गदर्शित करेंगे | इस कार्यक्रम के मद्देनजर 10 अगस्त को रक्षा सूत्र समर्पण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे माँ कलावती पालयम ( गर्ल्स हॉस्टल ) , वात्सल्य ग्राम , वृन्दावन में आयोजित भी किया जा रहा है | इसमें सयुंक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ मुकेश अग्रवाल एवं कर्नल दीपंकर सिंह मौजूद रहेंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*