– रात रात भर जगार कर पशुओं की सुरक्षा कर रहे
-पुलिस की मुसीबत बढ़ रही रोजाना
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| शहर से गाँव तक लोगों की नींद हराम हो गई है | रात आँखों में कट रही है | कोई बनियान पहने दिखा की मासूम आँखें खौफ से भर जाती है | फिर कहर शुरु हो जाता है निर्दोष पर | पुलिस की मुसीबत इन अफवाहों को लेकर बढ़ रही है | आसपास के गाँवों में कचछा बनियान धारी बदमाशों को लेकर हल्ला मच रहा है | बीते दिन महुवन और झंडीपुर में सड़क पर घूमते संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया और मजामत कर डाली | बाद में पता लगा कि वे अपनी रिश्तेदारी में आए थे | ग्रामीणों के चक्कर में डायल-100 भी घनचक्कर बन गई है | ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस रोज दौड़ लगा रही है और निर्दोष लोग बली का बन रहे हैं | हालांकि क्षेत्र में अभी तक ऎसी कोई वारदात नहीं हुई है कि जिसमे इन बदमाशों का हाथ हो, हाँ यह अवश्य है कि इन अफवाहों की आड़ में रंजिशें और प्रतिशोध की घटनाओं को अंजाम मिल रहा है | झंडीपुर प्रधान फौरन सिंह, बृजेश आदि ने बताया कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में कचछा बनियान धारी बदमाशों की एक दो वारदात हुई, इसके बाद फरह के गांवों में भी ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है | रोजाना अफवाह तैर रही है | दूसरी ओर पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम चंद पटेल ने कहा कि फरह क्षेत्र में कचछा बनियान धारी बदमाशों का कोई गिरोह सक्रिय नहीं है | पुलिस सूचना पर पहुंच भी रही है और रातभर गश्त कर निगरानी भी कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है |






