FARAH – वीडियो वायरल केस: महिला ने एसएसपी से आरोपी को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार

Pdu samachar

फरह। कस्बा स्थित एक महिला और एक डॉक्टर का अतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कहानी में मोड आ गया है | बीते दिन महिला ने अपने वकील के साथ एसएसपी से मुलाकात की और शिकायत करते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद भी स्थानीय पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है | जबकि वह खुले आम घूम रहा है | एसपी सिटी अशोक कुमार मीना ने विधिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है | महिला ने एक जुलाई को डॉक्टर के खिलाफ कोल्ड ड्रिंक्स में नशीली चीज पिलाकर बलात्कार करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी | आरोपी फरह में कृषि विभाग में प्रभारी है | महिला के अनुसार आरोपी ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुराचार कर वीडियो बना ली। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। उसने जब महिला की नाबालिग पुत्री के साथ भी बलात्कार करने का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बनाई गई वीडियो को वायरल कर दिया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी बलात्कारी अधिकारी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से उसे गिरफ्तार किए जाने की गुहार लगाई है।
महिला ने एसएसपी कार्यालय पर दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी डॉ. गोपाल कृषि विभाग में एफएस पद पर कार्यरत है। वह करीब 7 वर्ष पूर्व उसके घर में किराए पर रहने आया था। यहां आकर वह परिवार में घुल मिल गया। इसी का लाभ उठाते हुए डॉ. गोपाल ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। होश में आने पर महिला ने जब विरोध किया तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद तो वह उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुराचार करता रहा। फिर भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने उसकी नाबालिग 13 वर्षीय पुत्री पर गंदी नजर डालना शुरु कर दिया । वह लगातार उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था । कई बार महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ अंतरंग संबंध बनाने की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर आत्मग्लानि के चलते उसके पति ने अपै्रल 2019 में आत्महत्या कर ली। इस पर आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे और उसकी पुत्री को जान से मार दिया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज के बाद अभी तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है । आरोपी के हौसले बुलंद हो गए हैं और वह मामले में राजीनामा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। पीड़िता ने अधिवक्ता ठा. मदनगोपाल सिंह एवं अपने परिजनों के साथ एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। अतः उसे शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जाए। ताकि वह समझौता करने के लिए दबाव न बना सके और उन्हें किसी प्रकार की हानि न पहुंचा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*