– गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज में पौधारोपण करती प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक एवं छात्राएं
– गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज में पौधारोपण किया
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- कस्बा परिक्रमा मार्ग के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में पौधारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने पौधारोपण कर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद एनएसएस इकाई के प्रभारी शालिनी भारद्वाज के निर्देशन में छात्राओं ने पौधारोपण किया। मेंहदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में शालू सैनी प्रथम, रेंनू सिंह द्वितीय, जूनियर वर्ग में आरती प्रथम, खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर नूतन शर्मा, सीमा भारद्वाज, रोमिता, अर्चना भटट् आदि थे। वहीं दूसरी ओर गांव पलसों के श्रीरामजी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता में कल्पना, उमा, खुशबू, रोशनी, प्रियंका, रवीना, रजनी ने भाग लिया। चेयरमैन मुकेश शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुरारी लाल शर्मा, शीला शर्मा, मोहन श्याम, प्रियंका, पवन आशूू आदि थे।






