MATHURA-वरिष्ठ समाजसेवी के निधन से शोक

Pdu samachar

मथुरा जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षक प्रभु दयाल के आकस्मिक निधन से सभी हतप्रभ है | प्रभु दयाल जी मथुरा में गंगा जमुना तहजीब को अपने जीवन काल से जीवित रखे हुए थे आप ईसाई धर्म से आने के बाद भी सभी धर्मों के लिए एक समान एक साथ काम करते रहे साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाइबल सोसायटी साउथ एशिया के डायरेक्टर रहते हुए अपनी ब्रज भाषा में अनुवाद किया जोकि पूरे विश्व में मील का पत्थर साबित हुआ | यह एक अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि ब्रज के लिए रही l आप क्लेंसी इंटर कॉलेज मथुरा में शिक्षक रहते हुए समाज के लिए बहुत सारे अलग-अलग तरह अनेक प्रकार के काम किए l आपको अनेकों बार सरकारी और सर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा है l आपने सन 1994 में अपने घर से गरीब निर्धन असहाय महिलाओं के लिए एक सिलाई केंद्र ,सद्भावना सिलाई केंद्र , की स्थापना की जो हर धर्म की लड़कियों वा महिलाओं को निशुल्क सिलाई सिखाने का काम लगातार आज तक चल रहा है l हर साल के अंत में 25 दिसंबर प्रभु ईसा मसीह जी के जन्म दिन (बड़े दिन ) पर हर साल अपने घर पर पूरे जनपद के हर धर्म के लोगों के साथ जश्न मनाते थे l साल अंत में उस समय गरीब लड़कियों वा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई मशीनें भेंट की जाती रही है जिससे महिलाएं और लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकें l यह काम लगातार पिछले 24 .सालों से लगातार चला आ रहा है l आज तक उन्होंने हजारों की संख्या में महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया l उनके बेटे मनीष दयाल अनेक संस्थाओं में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं | उन्हें सरकारी विभागों व संस्थाओं के द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा है l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति में मुख्य प्रदेश महासचिव के पद काम कर रहे हैं और क्लेंसी इंटर कॉलेज मथुरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं l श्री प्रभु दयाल जी के ना रहने पर समाज को बहुत बड़ा आघात पहुंचाया l उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 4 अगस्त 19 को सुबह 11:00 बजे मिशन कंपाउंड कृष्णापुरी मथुरा से कैंट मथुरा सेंट डोमिनिक स्कूल के पास कब्रिस्तान पर पहुंचेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*