-हरियाली तीज के मद्देनजर बदली गई यातायात व्यवस्था
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
————————————–

मथुरा | हरियाली तीज के त्योहार के मद्देनजर वृन्दावन की यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस ने परिवर्तन किया है |
दिल्ली-हरियाणा की ओर से वृन्दावन आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार मल्टीलेवल पाकिंग पर ही रोका जाएगा |
मथुरा-मसानी की ओर से वृन्दावन को जाने वाले वाहन सौ सैया के सामने दारुक पार्किंग में खड़े होंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आने वाले वाहन पानी गांव के पुल पर ही रोक दिए जाएंगे | इसी तरह वृन्दावन कस्बे में सिर्फ ई-रिक्शाओं का प्रवेश रहेगा |
जो वाहन छटीकरा से यमुना एक्सप्रेस-वे को गुजरेंगे, उनको टाउन शिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे रवाना किया जाएगा।यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन होते हुए छटीकरा जाने वाले वाहनो को राया कट से होकर निकाला जाएगा | यह जानकारी पुलिस अधीक्षक यातायात ने दी |






