– तवियत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया
– पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
– पीड़ित ने गोवर्धन पुलिस की शिकायत एसएसपी से की

गोवर्धन,(परीक्षित कौशिक):- आजकल गोवर्धन पुलिस बेवजह उत्पीड़न को लेकर चर्चा में हैं। आये दिन हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने में नाकामयाब रही पुलिस अपना गुस्सा आम लोगों पर उतार रही है। आये दिन से कस्बा से लेकर आसपास के लोगों को वाहन चैकिंग के नाम पर भी परेशान कर रही है। अब तो पुलिस प्राइवेट गाड़ी में दूसरों के इशारे पर पीड़ित बेकसूर बीमार लोगों को टाॅर्चर करने के लिए थाने ले आती है। ऐसा ही वाकया गोवर्धन पुलिस को बीती रात्रि देखने को मिला जब समीपवर्ती गांव जतीपुरा से हल्का इंचार्ज दरोगा अपनी तानाशाही में प्राइवेट गाड़ी से हार्ट की बीमारी के मरीज को रात्रि 12 बजे बाद घर से उठा लाते हैं। इस बार भी पुलिस ने अपनी खाकी वर्दी का दुरूपयोग करते हुए बीमार व्यक्ति का उत्पीड़न करने लगी तो उसकी तवियत बिगड़ गई। फिर पुलिस ने आनन-फानन में प्राइवेट हाॅस्पीटल में भर्ती कराया। पीड़ित अपना इलाज करा रहे हैं। पीड़ित भवंर सिंह निवासी जतीपुरा का कहना है कि वे वजह परेशान करने के लिए पुलिस ले आई। इस संबंध में गोवर्धन पुलिस की कार्यशैली की शिकायत एसएसपी से की है।
——————————–






