FARAH-दीनदयाल धाम में सूर्या फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

फरह| दीनदयाल धाम में सूर्या फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण किया गया है । आदर्श ग्राम योजना के ऑल इंडिया चीफ माननीय प्रमोद आसरे ,ऑल इंडिया ट्रेनिंग चीफ गौतम नायक ने दीनदयाल धाम के पुस्तकालय प्रमुख संगम लाल ,सूर्या फाउंडेशन के क्षेत्र प्रमुख गिरीश प्रसाद , कृष्ण गोपाल, भगवत स्वरूप और दिल्ली से आई सूर्या फाउंडेशन की टीम के द्वारा गाँव मे वृक्षारोपण किया गया।

आदर्श ग्राम योजना के ऑल इंडिया चीफ प्रमोद आसरे ने कहा आज जनसंख्या वृद्धि के कारण लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं | इससे हमारे अस्तित्व पर संकट आ जाएगा | यही हाल रहा तो साँस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने पड़ेंगे | समय रहते यदि हम जागे तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे |

अत:सब मिलकर पेड़ लगाएं इस धरा को हरित बना लें | गौतम नायक ने कहा कि एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर है | एक पेड़ हमें छाया ,फूल ,फल, ईंधन एवं ईमारती ल़कडी ,हवा और पानी जीवन दायक सुविधा देता है | वृक्ष श्रेष्ठ है और इसीलिए हमारी संस्कृति में वृक्ष की पूजा की जाती है। अभी चतुर्मासा है और वृक्षारोपण का अनुकूल समय है| अत ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन करें | तभी वृक्षारोपण सफल होगा ¦

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*