झंडीपुर में शहीद बबलू की मनाई तृतीय पुण्यतिथि
– नेत्र चिकित्सा शिविर, रक्तदान कैंप लगे
– 11 वीरंगनाओ को किया गया सम्मानित
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| शहीदों की चिंताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा……. | झंडीपुर के शहीद बबलू सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर विविध कार्यक्रमॉ के बीच तृतीय पुण्य स्मृति मनाई गई | इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए | कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्य से हुई | इसके बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया, जिसमे वृंदावन से परशुराम, ब्लॉक प्रमुख फरह नरेंद्र सोलंकी, टेटनस इंडिया की टीम, भूतपूर्व सैनिक संघ खेमचंद शर्मा की टीम, सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी अध्यक्ष स्वाभिमान संस्था व के बी एस पोस्वाल आदि ने शहीद बबलू सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी |

इस मौके पर
मां केला देवी ब्लड बैंक के तत्वावधान में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया | कल्याण करोति के द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद बबलू सिंह के यूनिट सीओ शिव शंकर व रिटायर्ड कर्नल रामवीर मलिक व उनकी धर्मपत्नी मौजूद रही | गार्ड ऑफ ऑनर आर्मी की जाट रेजीमेंट टीम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से दिया| एसएस सोसायटी के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमॉ की छटा बिखेरी गई § इसमे एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई | दिल्ली की मशहूर सिंगर ममता चौधरी ने गानों की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया | भिवानी से आई मॉडल व प्रोडूसर और समाजसेवी अंजना सोनी ने भी अपने गीतों के माध्यम से सभी में देशभक्ति की भावना प्रवाहित की |

11 शहीद परिवारों का किया गया सम्मान
11 शहीद परिवारों का भी इस मौके पर सम्मान किया गया | शहीद पुष्पेंद्र की पत्नी सुधा देवी, शहीद विनोद की पत्नी मंजू देवी, शहीद पहलाद सिंह की पत्नी कृष्णा देवी,
शहीद पंकज की पत्नी,
कैप्टन राकेश शर्मा की पत्नी,
नायक चंदन सिंह की पत्नी,
प्रथम शहीद किरण शेखावत के पिता विजेंद्र शेखावत व कैप्टन कपिल कुंडू की मां व उनकी बहन का भी सम्मान किया गया|






