FARAH – करगिल दिवस पर फरह में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

– इस मौके सीमा पर बलिदान करने वालों को किया गया याद
Pdu samachar

फरह| कस्बे के स्कूलों और कॉलेजों में उल्लास और जोश से करगिल दिवस मनाया गया |
कस्बे के न्यू आईड़ियल पब्लिक स्कूल, धन्वंतरि एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, महुवन स्थित एमबीएल ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीटयूट में देश पर मर मिटने वाले शहीदों को याद किया गया ¦ छात्रों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी | इस मौके एमबीएल के चेयरमेन नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आज हम्हें फक्र होना चाहिए, जिनकी शहादत की बदौलत हम सुरक्षित है | धन्वंतरि कॉलेज के सचिव प्रियंक सारस्वत ने कहा कि करगिल शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भुला पाएगा | इस मौके पर सीमा पर शहीद हुए जवानो की याद में छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला | झंडीपुर के शहीद बबलू की स्मृति में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया | बता दें कि फरह के झंडीपुर, कोह आदि गाँव के सेनिक करगिल में तो नहीं किन्तु दुश्मन से लोहा लेते कुछ समय पूर्व शहीद हुए हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*