– आग बुझाने के उपायों के बारे में बताया गया
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार
फरह| फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अग्निश्मन विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने का मॉक ड्रिल किया और केंद्र डॉक्टर्स व कर्मचारीओं को आग बुझाने के उपायों के बारे में बताया | इंस्पेक्टर प्रमोद शर्मा ने कहा कि किसी बिल्डिंग में आग या गैस लीकेज अथवा बिल्डिंग गिरने का मामला हो तो सबसे पहले सूचना दें और इस बात का जिक्र जरूर करें कि घटना क्या है और लैंड मार्क जरूर बताएं ताकि टीम आसानी से घटना स्थल पर पहुंच जाए |

इसके अलावा ट्रेफिक क्लियर कटा दें | | बचाव टीम के पहुंचने का इंतज़ार ही नहीं किया जाए वरन ख़ुद भी बचाव में लग जायें टीम के आने तक | जेसे ही टीम पहुंचेंगी तो वह स्तिथि को हैंडल कर लेगी | इस मौके पर कर्मचारियों ने दस मिनट का आग बुझाने का मॉक ड्रिल भी किया | इस अवसर पर केंडॉअधीक्षक डॉ रामबीर व अन्य डॉक्टर्स और कर्मचारी मौजूद रहे






