– सीएमओ ने किया करनपुर के प्राइमरी व जूनियर स्कूल का निरीक्षण
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| डीएम द्वारा नामित नोडल अधिकारी के रूप में सीएमओ डॉ शेर सिंह ने फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ रामबीर सिंह के साथ करनपुर के एक ही कैम्पस में चल रहे प्राइमरी और जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया |
निरीक्षण के दौरान डॉ शेर सिंह ने पांचवी के छात्र से पांच का पहाड़ा पूछा | छात्र पहाड़ा नहीं सुना सका | एक छात्र से अपना नाम लिखने को कहा | छात्र ने बोर्ड पर नाम लिख दिया | इसके बाद इंग्लिश में कुछ मीनिंग पूछी तो छात्र जवाव नहीं दे सके | तत्पश्चात अध्यापक अध्यापिकाओं की उपस्थिति देखी | एक अध्यापिका सीएल पर थी | विधालय में कुल सात का स्टाफ था और 87 बच्चे नामांकित थे | ज्यादातर छात्र उपस्थित मिले | डॉ रामबीर ने बताया कि 9 बजे विधालय पहुंच कर निरीक्षण किया गया | ज्यादातर छात्र कमजोर थे |इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ एनएस गौड़ व स्कूल स्टाफ के साथ ग्रामीण मौजूद रहे |






