– 100 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बीते दिन अपना 100 वां स्थापना दिवस मनाया l इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नितिन भाटिया ने 100 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर जन्म शताब्दी के रूप में स्थापना दिवस मनाया शाखा मथुरा की तरफ से सौंख अड्डा मथुरा पर शरबत की प्याऊ लगाई गई | शाखा प्रबंधक नितिन भाटिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बीमा कंपनी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है | यह आज अपने 100 साल का सफर पूरा कर रही है| इस मौके पर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए अपनी कंपनी के अग्रिम प्लानों के बारे में बताया और सभी के सहयोग से मथुरा शाखा को ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दोहराया l शताब्दी कार्यक्रम में न्यू इंडिया से एन के बर्मन, के के अग्रवाल,पीके राय ,ए के अग्रवाल आदि लोगों का सम्मान किया गया l कार्यक्रम में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, राजीव गुप्ता, महेश कुमार,राजू यादव अभिनय चौधरी ,मनोज श्रीवास्तव राजू यादव, योगेश कुमार सैनी ,कुमारी राजश्री, संजीव कुमार , लोकेंद्र चौधरी, सर्वजीत वेदी, अरविंद सक्सैना पीके अग्रवाल उदय कुमार आर्य रईस सुनील कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे l






