FARAH- बिगड़ते मौसम में वृक्ष ही हमारे रखवाले : निरंजन

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| आदर्श ग्राम नगला वर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सेवा भारती के विभाग प्रमुख निरंजन रहे | इस मौके पर उन्होने कहा कि बिगड़ते मौसम में पौधे ही हमको जिंदा रख सकते हैं | तत्पश्चात उन्होने दीनदयाल धाम के पुस्तकालय प्रमुख संगम लाल और गांव के कार्यकर्ताओं संग वृक्षारोपण किया। नीबू, आम, कदंब और अशोक के पेड़ लगाए | इस अवसर पर प्रत्येक छात्र ने संकल्प लिया है कि वे एक एक पौध लगाकर उसका संरक्षण एवं संवर्धन स्वय करेंगे।सूर्याफाउंडेशन के क्षेत्रप्रमुख ने कहा है कि यदि प्रत्येक गांव के युवक संकल्प लें तो पर्यावरण में सुधार संभव है। कार्यक्रम में फ़ाउंडेशन के सदस्यों और पदाधिकारियों के अलावा सेकड़ों ग्रामीण मौजूद थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*