– अतिक्रमण और गंदगी मिली तो खैर नहीं – एसडीएम
– दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा,
– सौंख अड्डा से लेकर डीग अड्डा तक हटवाए अतिक्रमण
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- परिक्रमा मार्ग एवं दानघाटी मंदिर के सामने गंदगी मिलने पर एसडीएम राहुल यादव नाराज नजर आये। बुधवार को एसडीएम एवं सीओ के संयुक्त निर्देशन में सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा तक अतिक्रमण हटवाये। गंदगी व खराब दूध पाये जाने दुकानदारों को सख्त हिदायद देकर छोड़ दिया। दुकानों के आगे लगे तख्ते, पट्टे व अन्य सामान को भी हटवा दिया गया।

अचानक की गई कार्यवाही से हड़कंप मच गया। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। गिरिराज जी पर शुद्ध दूध चढ़ाने के लिए बिक्री करें। इस अवसर सीओ विजय शंकर मिश्र, ईओ रजनीश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक लौकेश सिंह भाटी आदि थे।






