MATHURA-रैली निकाल कर यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

मथुरा | यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए बृज यातायात व पर्यावरण जानजागरूकता समिति व महिला संगठन नारीशक्ति की उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में मथुरा में यातायात जागरूकता निकाली गई, जिसको एसपी ट्रेफिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया | रैली विकास बाजार से शुरू हुई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ट्रेफिक डॉ बृजेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य व्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संरक्षक डॉ मनोज मोहन शास्त्री, श्री कृष्ण वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव रहे |

रैली विकास बाजार से जवाहर हॉट, होली गेट भरतपुर गेट डीग गेट होते हुए भूतेश्वर चौराहे पर समाप्त हुई l कार्यक्रम के दौरान एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति यातायात के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है | संरक्षक डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी है कि खुद जागरुक करते हुए औरों को भी जागरूक करें| वे अपनी भागवत कथा के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने में लगे हैं | रैली का नेतृत्व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति विनोद दीक्षित,महिला प्रकोष्ठ श्रीमती श्वेता शर्मा नारी शक्ति की उड़ान महिला संगठन के अध्यक्ष कुमारी नीतू यादव संयुक्त रूप से किया l रैली का प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा की टीम के द्वारा जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया l

महावीर दल स्काउट गाइड के प्रभारी गुंजन चौबे के नेतृत्व में स्काउट गाइड के बैंड के साथ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चे के साथ चल रही थी और गगनभेदी नारों के साथ ,जिंदगी बचाने, सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट लगाने की लोगों से अपील करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध कर रही थी l पहली बार बड़ी संख्या में महिला और युवतियां लोगों को यातायात नियमों के लिए प्रेरित कर रही थी l संचालन प्रदेश महासचिव मनीष दयाल के द्वारा किया गया | यातायात पुलिस महानगर मथुरा के निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सारी यातायात व्यवस्था सुचारू कराई इसमें रमनलाल वर्मा सुरेश चंद गुप्ता ,रवि वर्मा बृजमोहन गुप्ता , बृजेश शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित ,सुरेश चंद गुप्ता ,हेमंत अग्रवाल, हरी बाबू सम्राट , शिवम कुशवाहा हर्षित गोयल विवेक शर्मा कन्हाई शर्मा ,रमेश तिवारी, प्रशांत यादव योगेश ठाकुर, शालू सिंह, दीपा श्वेता ,ओजस्विनी शर्मा ,निहारिका राजबाला प्रिया संगीता, विकेश ,सुनीता यादव, करिश्मा काजल,श्रेया सिंह प्रीति राठी पूजा ,गंगाधर अरोरा, भावना अग्रवाल, राहुल शर्मा ,आकाश सारस्वत गोपाल चौधरी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे l. – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –
नारी उड़ान की 10 महिलाओं को किया गया सम्मानित
———————————
कार्यक्रम में ऐसी 10 युवतियां व महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में जागरूकता लाने का काम किया| ऎसी नारी शक्ति को सम्मान के रूप में फूल मालाएं पहनाई गईं और बंदना मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की तरफ से हैल्मेट भेंट किया गया | इनमें कुमारी ओजस्विनी शर्मा ,कुमारी प्रिया सिंह, कुमारी बुलबुल कुमारी निहारिका श्रीमती सुनीता यादव कोमल, रचना, भावना अग्रवाल , सुनीता चौधरी, रूबिका सिंह प्रमुख रहीं l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*