FARAH-पीसीएस (जे) परीक्षा में धानातेजा की नम्रता ने हासिल की 102वीं रैंक

– पूना में रहकर की थी कानून की पढ़ाई
भरत लाल गोयल, पीड़ियू समाचार

फरह| ब्लॉक के छोटे से गांव धाना तेजा की नम्रता सिंह पुत्री महाराम सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रान्तीय न्यायिक सेवाएं 2018 की परीक्षा में 102 वीं प्राप्त कर गाँव का नाम रोशन कर दिया है | प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा में सफलता के बाद 21 जून 2019 से 17 जुलाई 2019 तक आयोग में चले इंटरव्यू में नम्रता को मौका मिला | इसकी तैयारी उन्होने बखूबी की थी |
साझात्कार के बाद 20 जुलाई की शाम 08 बजे उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने रिज़ल्ट घोषित किया तो नम्रता की बाछे खिल गईं | खुशी के आंसू छलक पड़े | कु0 नम्रता सिंह ने परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल की है| बता दें कि प्रतिभा की धनी धाना तेजा की नम्रता का परिवार बहरहाल बालाजीपुरम में रह रहा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*